अकेले मेवाराम पूरी बीजेपी की फौज पर भारी

बाड़मेर : कांग्रेस के 19, भाजपा के 16 और 5 निर्दलीय जीते
कांग्रेस और बीजेपी दोनों का बोर्ड बनाने का दावा
नगर निकाय चुनावो में भाजपा के तोते उड़े
urban-body electionsबाड़मेर। तोते उड़ गए, यानि हाथ में कुछ नहीं रहा, जो था वह भी हाथ से फिसलकर दुसरे की झोली में जा गिरा। नगर परिषद बाड़मेर के परिणाम ने इस मुहावरे को चरितार्थ करते हुए भाजपा के हाथ से तोते उडा दिए है। जिले में 6 भाजपा विधायक और एक सांसद भाजपा का होने के बावजूद भी भाजपा शहर में अपना बोर्ड नही बना पा रही है मगलवार को जब नगर परिषद के बोर्ड बनाने के दावे धरे के धरे रह गए बाड़मेर नगर परिषद के चुनावो में भाजपा को 16 सीट ही हाथ हाथ लगी है जबकि कांग्रेस को 19 और 5 निर्दलीयों ने बाजी मारी है मंगलवार को आये चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है हालाँकि कई निर्दलीयो के कांग्रेस के प्रति झुकाव को देखकर लगता है की शहर में कांग्रेस का बोर्ड बनाना तय हो गया है हालाँकि इसका फैसला आज नवनियुक्त पार्षद करेंगे फिर भी अटकलों के बाजार में कांग्रेस का बोर्ड बनाना तय माना जा रहा है

कौन जीता
वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय सुरतान सिंह वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय अनिल कुमार वार्ड संख्या 3 से पीताम्बर सोनी कांग्रेस ,वार्ड संख्या 4 अंजना जैन कांग्रेस वार्ड संख्या 5 जगदीश खत्री भाजपा वार्ड संख्या 6 रूखमणी देवी कांग्रेस वार्ड संख्या 7 रतनलाल बोहरा भाजपा वार्ड संख्या 8 प्रकाश सराफ भाजपा वार्ड संख्या 9 भावना कांग्रेस वार्ड संख्या 10 किशनलाल कांग्रेस वार्ड संख्या 11 शांतिलाल भाजपा वार्ड संख्या 12 मिश्रीमल सावरिया कांग्रेस वार्ड संख्या13 श्याम पूरी भाजपा वार्ड संख्या14 शारदा परमार कांग्रेस वार्ड संख्या 15 से सुआ देवी कांग्रेस वार्ड संख्या 16 मीरा देवी निर्दलीय वार्ड संख्या 17 बांकराम निर्दलीय वार्ड संख्या 18 दिलीप सिंह गोगादेव कांग्रेस निर्विरोध निर्वाचन वार्ड संख्या 19 नरेश देव कांग्रेस वार्ड संख्या 20 धनराज सोनी भजपा वार्ड संख्या 21 से लूणकरण बोथरा कांग्रेस वार्ड संख्या 22 सरोज कांग्रेस वार्ड संख्या 23 गंगा विष्ण अग्रवाल भाजपा वार्ड संख्या 24 नर्मदा सोनी भाजपा वार्ड संख्या 25 मदन चंडक भाजपा वार्ड संख्या 26 दिलीप पालीवाल भाजपा वार्ड संख्या 27 शुशीला कांग्रेस वार्ड संख्या 28 गगनदास सिन्धी कांग्रेस वार्ड संख्या 29 प्रीतमदास जीनगर कांग्रेस वार्ड संख्या 30 से सम्पतराज भाजपा वार्ड संख्या 31 राजूदेवी मेघवाल वार्ड संख्या 32 बलवीर माली कांग्रेस वार्ड संख्या 33 बलवंत सिंह भाटी वार्ड संख्या 34 अमर सिंह भाटी वार्ड संख्या 35 बादल सिंह भाजपा वार्ड संख्या 36 रोचमल सिंधी वार्ड संख्या 37 से किशोर शर्मा वार्ड संख्या 38 रेणु देवी निर्दलीय वार्ड संख्या 39 निर्मला वार्ड संख्या 40 मनोहर कंवर ने बाजी मारी

सबसे बड़ी जीत जीनगर की
नगर निकाय चुनावो के परिणाम में सबसे बड़ी जीत प्रीतम दास जीनगर की हुई है उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्व्न्दी लक्ष्मी नारायण खींची को सबसे ज्यादा 572 वोटो से हराया जीनगर को कुल 926 वोट मिले जीनगर की शहर में सबसे ज्यादा मतो के अंतर से जीत हुई है

सबसे छोटी हार माली की
नगर निकाय चुनावो में सबसे कम अंतर से हार दमाराम माली की हुई है दमाराम माली सभापति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे माली को उनके निकटतम प्रतिद्व्न्दी श्यामपुरी ने मात्र 6 वोटो से हराया है

बाड़मेर करारी हार के बाद खरीद फरोख्त से सभापति बनाने में जुटे भाजपाई, कांग्रेस मस्त
बाड़मेर / बाड़मेर जिले के दो नगर निकाय के चुनाव नतीजे बीजेपी के लिए सुखद नहीं रहे ,जसवंत सिंह चुनाव लड़ने के बाद कार्यकर्ताओ की कमी से जूझ रही बीजेपी निकाय चुनावो में मरणासन्न स्थति में पहुँच गयी ,बालोतरा और बाड़मेर में कांग्रेस ने बीजेपी को जमीं दिखा धरासायी कर दी ,स्पष्ट बहुमत के बाद कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने के प्रति आश्वस्त हे वाही बीजेपी नेता येन केन प्रकरण अपना सभापति बनाने के प्रयास में जुट गए ,बीजेपी नेताओ ने एक निजी होटल में तीन निर्दलीय पार्षदो के साथ कांग्रेस में तोड़ फोड़ करने में जुटी हे सूत्रों की माने तो बीजेपी को इसमे सफलता मिली हे ,निर्दलीय पार्षदो के साथ कांग्रेस के करीब पार्षद बिकने लगे हैं ,बीजेपी का अपना सभापति का दावेदार खड़ा करने की बजाय कांग्रेस से एक धनि नेता को सभापति बीजेपी और निर्दलीय के सहयोग से बनाने की तयारी चल रही हैं हालांकि कांग्रेस का दावा हैं की जीते हुए सारे पार्षद उनके साथ हे कोई खतरा नहीं हैं मगर विश्वशनीय सूत्र की माने तो कांग्रेस की जीत के बाद नायक बन उभरे विधायक मेवाराम जैन इस बार सभापति पद पर चालीस वार्ड से जीते श्रीमती मनोहर कंवर को बनाने के मूड में हे मगर उन पर दबाव हे की वार्ड इक्कीस से जीते धनपति लून कारन को सभापति बनाया जाये मगर लूँ कारन के पूर्व सांसद हरीश चौधरी गट से होने के साथ सक्षम होने के कारण विधायक अपनी राह में कांटे बिछाने की मूड में नहीं हैं ,लूणकरण सभापति के दावेदार के रूप में चुनाव लड़े सौ वो किसी कीमत पर के मूड में नहीं हैं ,हालांकि लूणकरण खुद फिल वक्त कांग्रेस गुप्त स्थान पर हे ,मगर उनके लिए बीजेपी के नेता गोटिया बिछा रहे हैं ,बीजेपी लूणकरण को अपना उम्मीदवार बना कर कांग्रेस में तोड़ फोड़ करने के मूड में हैं ,कुछ निर्दलीय बीजेपी खेमे में देखे गए हैं उनकी बात पक्की हो चुकी हैं। दूसरा डाव बीजेपी दिलीप पालीवाल पर खेलेगी लूणकरण बीजेपी के साथ नहीं आते तो दिलीप पालीवाल को उतार कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास होगा ,बहार हाल देखना हे बीजेपी के नए नवेले नेता कोई करिश्मा कर पाते हे निकाय चुनावो की तरह असफल होते हे वाही कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने अपने बलबूते कांग्रेस को जीत दिला दी अब उसे सभापति के अंजाम तक पहुंचा राजनितिक हुनर का परिचय देने।

chandan singh bhati
nehru nagar barmer rajasthan
9413307897

error: Content is protected !!