टि्वटर पर उड़ी दिलीप कुमार के निधन की अफवाह!

dilip kumarमुंबई। बॉलीवुड में एक और अभिनेता के निधन की अफवाह उड़ी है। इस बार इसका शिकार अभिनेता दिलीप कुमार हुए है। जैसे ही कुमार साहब के निधन की अफवाह आग की तरह फैली फैंस हैरान रह गए। टि्वटर पर खबरें थी कि दिलीप कुमार का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। यह सुनकर उनके फैंस बेहद दुखी हुए। हालांकि बाद में यह महज अफवाह साबित हुई। इसके बाद कई लोगों ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिलीप साहब बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने लिखा, दिलीप साहब के बारे में अफवाह गहतफहमी पैदा करने वाली है। वे बिल्कुल सही है। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, युसूफ साहब दिलीप कुमार के बारे में कुछ निराधार अफवाहें है। सायरा जी ने मुझे बताया कि दिलीप साहब बिल्कुल ठीक है। गौरतलब है कि दिलीप कुमार के अलावा कई सेलेब्रेटिज है जिनके निधन की अफवाहें उड़ चुकी है। लता मंगेशकर, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, हनी सिंह समेत कई सितारों के निधन की अफवाहें उड चकुकी है। हाल ही में दिलीप कुमार अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ सलमान खान की बहन अर्पिता के रिसेप्शन समारोह में नजर आए थे।

error: Content is protected !!