-जगदीश सैन पनावड़ा- बाड़मेर / बाड़मेर गडरारोड तहसील के ग्राम पंचायत खबड़ाला के राजस्व गांव ढंगारी में इस वर्ष अकाल व सूखे की वजह से पेयजल की भारी किल्लत हैं सूखे व अकाल की वजह से ग्रामीणो के मवेशी असमय मर रहे हैं। यहाँ तक ग्राम वासियो के पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही हैं। गत वर्ष प्रशासन की और से तीन ओपन वेळ खुदवाये परन्तु बिजली नही पंहुचने की वजह से बंद पड़े जबकि विधुत पोल भी लगे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन को ग्रामीणो ने कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई व्यवस्था नही की गई हैं।
नही हुआ समाधान तो होगा प्रदर्शन
अभी शीतकाल में पानी की भारी किल्लत हैं तो ग्रीष्मकाल में जानमाल का नुकसान भी हो सकता हैं। ग्रामीणो का कहना हैं की अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही इस समस्या का समाधान नही किया गया तो ग्रामीणो द्वारा हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जायेगा एवं सम्पूर्ण ग्राम पंचायत खबड़ाला, सुंदरा में आगामी पंचायती राज चुनावो का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा ।