-जगदीश सैन पनावड़ा- बाड़मेर / समदड़ी कस्बे की आदर्श कॉलोनी मे ग्राम पंचायत के दारा बनाई गई सड़क मे स्कुल बस धसी हादसा टला। प्राप्त जानकारी अनुसार आज बुधवार सुबह अरुणोदय स्कुल समदड़ी स्टेशन बच्चो को स्कुल लेकर आ रही उस समय आदर्श कॉलोनी में ग्राम पंचायत के द्वारा बनाई गई सड़क में स्कूल बस का पहिया धस गया जिस समय सड़क में स्कुल बस का पहिया धसा उस समय बस में पनरह से बीस बच्चे सवार थे पर गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नही हुआ ।इस घटना की सुचना पा कर सरपंच पुत्र ने मौके पर जे.सी.बी.को साथ लेकर पहुँच हाथो हाथ सड़क की मरमत कारवाही ।