भाजपा बनाएगी गांव की सरकार – किरण माहेश्वरी

180115 Bhrwada 2180115 Bhurwada 1राजसमंद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा आगामी पंचायत राज चुनावों मे भाजपा पूरे प्रदेश में गांव की सरकार बनाएगी। वे रविवार को ग्राम भूरवाडा के चारभुजा मन्दिर स्थान पर एकत्रित ग्रामीणो को सम्बोधित कर रही थी। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जनता ने कांग्रेस के कुशासन को देखा हे, आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी रही कांग्रेस की सरकारो ने कभी जनता का भला नहीं किया। कांग्रेसी नेताओ ने सिर्फ स्वार्थ कि राजनीति की और खुद कि जेबें भरी।
किरण नें कहा जनता सुशासन चाहती है, और इसके लिए भाजपा राज ही एक मात्र विकल्प है। केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश मे वसुन्धरा सरकार विकास कि सोच के साथ कार्य कर रही है। जिसमे आधारभूत सर्वांगीण विकास के साथ ही युवाओ के लिए रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, काश्तकार, श्रमिक, कर्मचारी व हर वर्ग के हित मे सकारात्मक निर्णय लेकर भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है।
किरण माहेश्वरी ने जन सम्पर्क कर ग्रामवासियो से पंचायत राज चुनावों मे भाजपा प्रत्याशीयो को भारी बहुमत से जिताने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि गांव मे बनने वाली सरकार की कड़ी प्रदेश व केन्द्र से जोड़े तो विकास की कोई कमी नहीं आएगी। जनसम्पर्क में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी बताई। किरण नें चुनावों के बाद समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की बात कही।
भाजपा मीडिया जिला प्रभारी किशोर गुर्जर ने बताया कि जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी नें रविवार को ग्राम भूरवाड़ा, चौकड़ी, कोटड़ी, काबरा, खड़बामनिया, पछमता, पनोतिया, जवासिया, कूण्डिया व गिलुण्ड क्षेत्र का दौरा कर भाजपा के पक्ष में जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर ग्रामीणो नें फुल माला, इकलाई से उत्साह पूर्वक जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी का स्वागत सम्मान भी किया।
इस मौके पर भाजपा के सभी जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी नन्दलाल सिंघवी, मंजू भील, मंगल सिंह चौधरी, सभी पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी मिनाक्षी दाधीच, रतन लाल सरगड़ा, सुरेश जाट, भावना जाट, कैलाश देवी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रोशन टुकलिया, मुकेश टांक, लहरू लाल जाट, पृथ्वीराज जाट, शम्भू सनाढ्य सहित कई कार्यकर्ता साथ रहे।

error: Content is protected !!