वंशवाद एवं भ्रष्टाचार को बढावा देना कांग्रेस की संस्कृति

किरण माहेश्वरी ने कई गांवो मे जनसम्पर्क कर नुक्कड सभाओ को किया  सम्बोधित
240115 Sundercha240115 Pan Eleराजसमंद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी  एवं भूजल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा देश कि राजनीति मे वंशवाद  और भ्रष्टाचार को बढावा  देना कांग्रेस पार्टी की संस्कृति रही है। देश आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी की कमान एक ही परिवार के हाथो मे रही है। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी शनिवार को ग्राम पंचायत सुन्दरचा मे आम चौराया स्थान पर ग्रामीणो को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वंशवाद को केन्द्र से लगा कर गांव ढाणी तक फैलाया है। इसी कारण आज गांवो मे भी कई जगह 20-30 सालो से एक ही व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य जनप्रतिनिधी बना बैठा है। जबकी भाजपा ने राजनिति मे भागीदारी  निभाने के लिए महिलाओ, युवाओ व आमजन को विकल्प दिया है। महिलाओ को  आरक्षण व शैक्षणिक योग्यता लागू कर विकल्प दिया है।  कांग्रेस चाहती है, जनता गरीब व अनपढ़ हो, ताकि उसका वोट बैंक बना रहे और भाजपा चाहती है, आमजन शिक्षित एवं विकसित हो।

जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी परिवारवाद, जातिवाद और प्रान्तवाद को समाप्त कर विकासवाद  की राजनिति कर रहे है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गांवों में शहरों के समान विकास का प्रयास कर रही है। उन्होंने गांवो मे सर्वांगिण विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार को भारी मतो से जिताने की अपील की। भाजपा मिडिया जिला प्रभारी किशोर गुर्जर ने बताया  कि जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने शनिवार को ग्राम पंचायत सुन्दरचा, सांगठ, सापोल, पिपलांत्री, मुण्डोल, बोरज व पसुन्द क्षेत्र का दौरा कर जनसम्पर्क किया एवं विभिन्न जगह पर नुक्कड़ सभाओ को भी सम्बोधित किया। जगह जगह ग्रामीणो नें किरण माहेश्वरी का फुल माला व श्रीफल से भव्य स्वागत किया।

क्षेत्र भ्रमण में भाजपा जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, पूर्व उपप्रधान दिनेश बड़ाला, पूर्व महामंत्री श्रीकृष्ण पालीवाल, जिपस प्रत्याशी श्याम लाल सांवरिया, वर्षा राजपुत, पसस प्रत्याशी रेखा वैष्णव, भगवती प्रसाद पालीवाल, मीना कुंवर राजपुत, पूर्व सरपंच लक्ष्मीदेवी बागोरा, नर्बदा शंकर पालीवाल, नन्दलाल बागोरा, शम्भूसिंह बल्ला, जगदीश धर्मेटा, छगन सिंह पंवार, भंवर सिंह चौहान, भैरूलाल जोशी, लक्षमण सिंह राजपुत, दाराशंकर पालीवाल, बाबुपुरी, मदन सिंह राठौड, सुमेर सिंह, सोहन सिंह, जोरावर सिंह, गिरिराज व्यास, राजमल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी करेंगी रविवार को गहन जनसम्पर्क
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी रविवार को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत भावा, दोपहर 12 बजे महासतियो कि मादडी, दोपहर 1 बजे बिनोल, 2 बजे वणाई, अपरान्ह 3 बजे खटामला, सायं 4 बजे धायला, 5 बजे बामन टुकडा व सायं 7 बजे केलवा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष मे जनसम्पर्क करेंगी।

error: Content is protected !!