27 को सांसद राठौड़ गाँवों में

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद और प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ मंगलवार को राजसमन्द ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की 27 जनवरी को प्रातः नो बजे से पसून्द, बोरज, मुंडोल, पिपलांत्री, सांगठ, साकरोदा, फरारा, पिपरडा, बड़ारडा, सुन्दरचा  पंचायतों में सदस्यता के महा अभियान का आयोजन करेंगे। इस दौरान ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व नगरपालिका चेयरमेन महेश पालीवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सांखला, देवीलाल प्रजापत, उप प्रधान सुरेश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, सत्यदेव सिंह चारण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, जवाहर जाट, धीरज पुरोहित सहित कई  कार्यकर्ता साथ रहेंगे।

error: Content is protected !!