नगर निकाय प्रमुखों के चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग का आरोप

sachinप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर नगर निकाय प्रमुखों के चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि अजमेर नगर निगम के मेयर के लिए दोनों प्रत्याशियों को 30-30 मत मिलने के बाद निकली लॉटरी में भाजपा प्रत्याशी के पराजित होने के बाद और मीडिया में ख़बरें आ जाने के बाद अवैधानिक तरीके से परिणाम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करने लिए दोबारा लॉटरी निकाली गई और भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। इस सारे Process की वीडियोग्राफी की गई है। अब निर्वाचन आयोग ने परिणामों में भाजपा को 31 मत मिलना दर्शाया है। कांग्रेस निर्वाचन आयोग को परिणामों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराएगी और अनुरोध करेगी कि वीडियो तथा अन्य सुबूतों को नष्ट न किया जाय। लोकतंत्र में सोच खुली होनी चाहिए, इतने भारी बहुमत में एक निगम भाजपा का नहीं होने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। इस घटना से भाजपा की छवि पर ही विपरीत असर पड़ने वाला है।

error: Content is protected !!