कांशीराम भारतीय राजनीति के बेमिसाल बादशाह थे: लोरोली

noratram loroli
noratram loroli
डॉ.अम्बेडकर स्टुडेंट फ्रंट ऑफ इण्डिया की ओर से बसपा संस्थापक
कांशीरामजी का 9वां परिनिर्वाण दिवस पर शहर के अम्बेड़कर सर्किल पर
प्रात:11बजे पुष्पाजंली कार्यक्रम आयोजित किया गया , मुख्य वक्ता
प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली,समाजसेवी सज्जन हापास तथा अध्यक्षता
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र देवठिया ने की।

प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली ने कहा कि कांशीराम जी भारतीय राजनीती के
बेमिसाल बादशाह थे। उनका जीवन संघर्ष व विचार आज भी प्रांसगिक है।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र देवठिया ने कहा कि युवा वर्ग को कांशीराम के
सिध्दांतों पर चलकर समाज में एकता का निर्माण करना चाहिए। सज्जन हापास ने
कहा कि कांशीराम बहुजन समाज के सच्चे सिपाही थे।

महासचिव अशोक वर्मा ने बताया कि राकेश खारिया,शुभम,सुनील
देवठिया,गणेशझीगर,राकेश देवठिया,विक्रम भादवाड़ी,रामचन्द्र रामपुरा,अनिल
लूणा,विजय लूणा,विकास भोजासर,अमित बुरड़क,अमरचंद,अशोक,सुरैश,अजय रानोली
इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!