
जयपुर, 7 मार्च। जलदाय विभाग ने जयपुर के महावीर नगर एवं उसके आस-पास बसी हुई कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति के कम दबाव की समस्या के निवारण के लिए 455.74 लाख लागत की महावीर नगर जल संर्वधन योजना स्वीकृत की है, जिसका शिलान्यास सोमवार को उच्च तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्री कालीचरण सराफ ने किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री रामचरण बोहरा रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने की। इस योजना के अन्तर्गत एक हजार किलोलीटर क्षमता का उच्च जलाषय का निर्माण अयप्पा मंदिर महावीर नगर परिसर में किया जाएगा तथा 2300 मीटर डीआई के-7 राइजिंग पाइप लाइन क्रमषः 300 एमएम एवं 400 एमएम की तथा 3170 मीटर वितरण पाइप लाइन 150 एमएम से 350 एमएम व्यास तक की बिछाई जाएगी। साथ ही एक 5.25 लाख लीटर प्रति घंटा एवं 10 ज्ञॅ के दो पम्प सेट दुर्गापुरा पम्पिंग स्टेषन पर स्थापित किए जाएंगे।
अयप्पा मंदिर उच्च जलाषय से आगामी सन 2045 तक महावीर नगर, मुक्ता नन्दनगर, चन्द्रनगर, बसन्त विहार एवं आंषिक वसुन्धरा कॉलोनी की 21 हजार की आबादी को लाभान्वित करने के लिए योजना डिजाइन की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विभाग द्वारा महावीर नगर में पहले से बने हुए 750 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाषय तथा गोपालपुरा बाइपास के पष्चिम क्षेत्र हिम्मतनगर क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति की जा रही हैं। जनसंख्या में बढ़ोतरी एवं धरातलीय असमानता के चलते उपरोक्त क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कम दबाव से होने की समस्या रहती हैं। इस योजना को 23 अप्रेल 2017 को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।