शहर जिला कांग्रेस अजमेर का धरना प्रर्दषन 8 मार्च को

congress logoअजमेर 7 मार्च। राजस्थान सरकार द्वारा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण करने के विरोध में मंगलवार 8 मार्च को शहर जिला कांग्रेस अजमेर धरना प्रर्दषन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाऐगा।
ष्संगठन के अध्यक्ष विजय जैन के अनुसार सरकार अजमेर की बिजली आपूर्ती निजी पूंजिपतियों के हाथों में सौंप कर इसका निजीकरण करने का मानस बना चुकी है। सरकार के अडि़यल रवैये के कारण जनहित से जुड़े इस मुद्दे को जनता के सामने ले जाकर शहर कांग्रेस ने जन आंदोलन के जरिये इस फैसले को वापस कराने के लिऐ निर्णायक लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। इसकी प्रथम कड़ी में 8 मार्च मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर एक सांकेतिक धरना दिया जाऐगा। धरने के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाऐगा।

error: Content is protected !!