झाँकी निकाल किया नववर्ष का स्वागत

falsund newsफलसूंड(जी.जोधा)हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन पर्व पर शुक्रवार को हिन्दू युवा शक्ति संगठन व आर एस एस की ओर से वाहन रैली व झाँकियों का आयोजन किया गया |
सुबह नौ बजे आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण से मोटरसाइकिलों द्वारा रैली रवाना हुई जो कि मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण पहुंची | वाहन के साथ सभी कार्यकर्ता भगवा ध्वज फहराते जा रहे थे| इससे पूरा कस्बा ही भगवा मय हो गया |रैली के साथ श्री राम व भारत माता की भव्य झाँकी सजाई गई थी | रैली के साथ साथ डीजे पर भक्ति मय संगीत चलाए जा रहे थे |वाहन रैली का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया | रैली के पश्चात आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में वक्ताओं ने नववर्ष प्रतिपदा के बारे में विचार व्यक्त किए तथा श्री राम के आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी| इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गांव में जगह-जगह लोगों के तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी|
कार्यक्रम में नन्दकिशोर काठी, पेहपसिंह कजोई, विनोद शर्मा, गणेश जैन, नाथूसिंह जोधा, पारस राठी, सहित आर एस एस के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

error: Content is protected !!