फलसूंड (जी. जोधा) फलसूंड स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक की स्थानीय परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम आज सुबह 8.30बजे घोषित किया गया|
विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल जी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम जगदीश जी टावरी,लूणकरण जी राठी,रिडमलसिंह जी जोधा के मुख्य आतिथ्य में घोषित किया गया| कक्षावार अव्वल रहने वाले भैया-बहिनों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया | विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा |