तामलोर का हुआ स्वागत

21बाड़मेर 5 जून
तामलोर सरपंच एव सरपंच संघ के जिला प्रवक्ता हिन्दू सिंह तामलोर के मिजोरम दौरे से लौटने पर स्वागत किया गया उन्होंने राज्य सरकार एव यूरोपियन कमीशन के सयुक्त कार्यक्रम के तहत मिजोरम दौरे में भाग लिया राज्य सरकार की तरफ से इस कार्यक्रम की अगुवाई पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने की इस दौरे में राज्य के पांच चुनिंदा सरपंचो ने भाग लिया इस दौरे के समापन के बाद बाड़मेर वापिस लौटने पर तामलोर सरपंच हिन्दूसिंह का स्वागत किया गया। लोगो ने तामलोर का माल्यार्पण कर उन्हें मिजोरम के सफल दौरे की बधाई दी एवं उनका स्वागत किया तामलोर के इस स्वागत कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष उगम सिंह रानीगाँव, गौतम जैन विशाला, देवाराम जाणी, अनवर सिंह खबडाला, रणजीत कुमार आटी, अशोक सिंह खारची, बायतु ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, महिपाल सिंह जालीपा अलसा राम रोहिली, डालु राम उण्डखा सहित कई लोग मौजूद रहे।

उगमसिंह राणीगांव
जिलाध्यक्ष
सरपंच संघ, बाड़मेर

error: Content is protected !!