बाड़मेर। वीर षिरोमणी महाराणा प्रताप के 476 वीं जयंति राजपूत युवा संगठन के बैनर तले स्थानीय राजपूत सभा भवन इन्द्रा कॉलानी में आयोजित हुई। कार्यक्रम का आगाज पंचायत समिति सदस्य नैपालसिंह तिबनीयार, संगठन के जिलाध्यक्ष बांकसिंह महाबार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता भोमसिंह बलाई ने कहा कि महाराज प्रताप स्वाभिमान के सच्चे सिपाही थे। ऐसे वीर पुरूर्षो को जीवन में आदर्ष मानकर उनके स्वाभिमान का अनुसरण करें। संगठन के महामंत्री तनवीरसिंह फोगेरा ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता की पराकाष्ठा नमन योग्य है वे भारत के ही नहीं सम्पूर्ण विष्व के आदर्ष है। महाराणा प्रताप का जीवन वाचन नरपतसिंह भायल ने किया। इस तरह उनके जीवन पर वीर रस कविता का पाठ दलपतसिंह सणाउ ने किया। इस अवसर पर हमीरसिंह भायल, गोपालसिंह ओला, सहदेवसिंह खारा, रावलसिंह जाजवा, जालमसिंह मिठड़ा, महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, जुजारसिंह महाबार, सवाईसिंह चोचरा, महेन्द्र सिंह मुनाबाव, गिरधरसिंह उण्डखा, सवाईसिंह सणाउ, छोटूसिंह, नरेन्द्रसिंह मिठड़ा व कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सफल कार्यक्रम का मंच संचालन तेजमालसिंह मुगेरिया ने किया। अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष ने बांकसिंह महाबार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बांकसिंह महाबार
जिलाध्यक्ष
राजपूत युवा संगठन,बाड़मेर
मो. 9929682393