बाल दुराचार विरोधी टास्क फोर्स के बैनर का विमोचन

bal 2बीकानेर, 27 जुलाई (मोहन थानवी )। बाल शोषण व हिंसा की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। स्कूलों में बाल संरक्षणात्मक वातावरण बनाएं तथा पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी जाए। विशेषकर लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दिलवाई जाए, जिससे वे आत्मरक्षा कर सकंे। यह कहा जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने, वे यहां कलेक्ट्रेट सभागार में बाल दुराचार विरोधी टास्क फोर्स के बैनर का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल दुराचार की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयास, परिणामोन्मुखी होने चाहिए।
डॉ. प्रभा भार्गव ने बताया कि जिले में शारदा सामाजिक सरोकार एवं शोध संस्थान तथा पुलिस विभाग के सहयोग से बाल दुराचार से सम्बन्धित समस्याओं के समुचित निदान एवं परामर्श सेवा उपलब्ध कराने के उद््देश्य से बाल दुराचार विरोधी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। पूर्व विधायक एडवोकेट आर के दास गुप्ता ने कहा कि बाल हिंसा रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। पीड़ितों को कानूनी सहायता दिलवाई जाए। वाई के शर्मा ने कहा कि बाल शोषण, मानवाधिकार का उल्लंघन है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सह शिक्षा को अधिकाधिक बढ़ावा देना चाहिए। बाल कल्याण समिति सदस्य अरूणा भार्गव ने कहा कि पीड़ित लड़की की हरसंभव सहायता कर उसका आत्मविश्वास बढ़ाया जाए। पार्षद आदर्श शर्मा ने कहा कि बाल दुराचार की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास करने होंगे। सुषमा राय ने कहा कि आमजन को पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए आगे आना होगा।

error: Content is protected !!