मेलार्थियों ने झण्डे वालों की नारियल की रस्म, खेलकूद, लोकनृत्य का लिया आनन्द

beawar-samacharब्यावर, 12 सितम्बर। श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले के दौरान जन-जन में उत्साह, उमंग व आस्था का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है। मेले के दूसरे दिन मेलार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं, लोकनृत्य एवं मेलास्थल पर झूलों का आनन्द लेने के साथ ही स्टाॅलों पर खरीदारी भी की। इसके अलावा तेजा चैक पर झण्डे वालों की नारियल की रस्म भी विधिपूर्वक निभायी गई। इस प्रकार मेले में लोगों ने परिवार सहित पहंुच कर भरपूर मनोरंजन किया, साथ ही श्री वीर तेजाजी महाराज का आशीर्वाद भी लिया।
खेलकूद प्रतियोगिताएं
श्री वीर तेजाजी महाराज केेेेेेेेेेेे मेले में दूसरे दिन सुभाष उद्यान में कबड्डी एवं वाॅलीबाल खेलकूद प्रतियोाािगताओं के फाईनल मुकाबले हुए। मेला में आये खेलप्रेमी लोगों ने इन प्रतियोगिताओं का रोचकता के साथ आनन्द उठाया। मेला संयोजक के अनुसार वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के मैच में गोरधन सिंह दोस्ताना (जीएसडी) क्लब-प्रथम टीम विजेता तथा गोरधन सिंह दोस्ताना(जीएसडी) क्लब-द्वितीय टीम उपविजेता रही।
रस्सा-कस्सी में ग्रामीण महिलाएं विजयी रही
मेला दौेरान महिला रस्सा-कस्सी के रोचक मुकाबले में ग्रामीण महिला टीम ने शहरी महिला टीम को परास्त कर विजयश्री पायी। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में दोनों साईड 11 महिलाएं शामिल थी। विजेता टीम की हरेक महिला को 500 रूपये जबकि उपविजेता टीम की हरेक महिला को 200 रूपये का नकद पुरूस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता के तहत बड़ी हवेली

टीम ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
झण्डे ं वालों की नारियल की रस्म
मेला संयोजक सांखला के अनुसार वीर तेजा मेला में विभिन्न स्थानों से लोगों ने अपने लोकदेवता तेजाजी महाराज के मंदिर पर आस्था के प्रतीक झण्डे चढ़ाएं तथा पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। मेला संयोजक ने बताया कि तेजादशमी को तेजाचैक स्थित थान पर झण्डे चढ़ाए गए, झण्डे चढ़ाने वालों को प्रति झण्डा 151 रूपये एवं नारियल की रस्म अदा कर सम्मानित किया गया।
तेजा मेला 2016 का कार्यक्रम
मेला संयोजक श्री सांखला ने बताया कि सोमवार 12 सितम्बर को रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीगणेश इन्फ्राटेक प्रा.लि. के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्राी श्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.बी.पी.सारस्वत करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री नरेश मदानी, श्री सतीश मदानी, श्री दिलीप मदानी आदि मौजूद रहेंगे।
तेजा मेला के तहत 13 सितम्बर को दिन में महिलाओं का मेला होगा जिसका वे पूरा आनन्द ले सकेंगी , जलझूलनी एकादशी को मेला स्थल में केवल महिलाओं के विशेष इंतजाम रहते हैं, सायंकाल मेला स्थल पर पुरूष भी प्रवेश कर सकते हैं। सायं 5.30 बजे जल-झूलनी एकादशी पर तेजा चैक पर रेवाड़ी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सायं 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम सुभाष उद्यान में मनीष मैटल वक्र्स के सहयोग से किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर होंगे। –00–

गृहमंत्राी श्री कटारिया 13 सितम्बर को ब्यावर आएंगे
ब्यावर, 12 सितम्बर। गृहमंत्राी श्री गुलाब चन्द कटारिया मंगलवार 13 सितम्बर को ब्यावर की यात्रा पर रहेंगे। श्री कटारिया प्रातः 11.30 बजेे ब्यावर पहुंचेंगे और यहां श्री सुधा सागरजी महाराज के कार्यक्रम में भाग लेंगे।–00–

error: Content is protected !!