नीना गुप्ता का स्वागत; सेवा का सम्मान

img-20160921-wa0002बीकानेर। रोटरी क्लब भवन बीकानेर में इनरव्हील क्लब सदस्याओं व पदाधिकारियों ने बीकानेर आगमन पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नीना गुप्ता का स्वागत सम्मान किया। इससे पूर्व प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों ने क्लब गतिविधियों व क्रियान्विति प्रक्रिया संबंधी जिज्ञासाओं को रखी; जिनका समाधान गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने किया। गुप्ता ने क्लब के अंतरराष्ट्रीय थीम ” टच ए हार्ट” ( कार्य करो दिल से जो छू ले दिलों को ) के बारे में भी बताया। डि सै पूर्णिमा वर्धन; अध्यक्ष लता मुन्धड़ा; सचिव एकता तापड़िया; नयनतारा छलाणी; नीलम कल्याणी ने चेयरमेन गुप्ता एवं अतिथियों तथा सदस्याओं द्वारा स्टेशन व अन्य जगहों पर भामाशाहों द्वारा लगवाए वाटर कूलरों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने भामाशाह मुंबई के रमेश दम्माणी; राजकुमार ढढ्ढ़ा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष लता ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि स्कूल में शेड; पार्क मेंबैंच व पुलिस लाइन स्थित स्कूल में शौचालय का उद्धाटन एस पी अमनदीप सिंह; नीना गुप्ता; नरेश चुग; ओमप्रकाश करनानी; रजनीश व्यास के हाथों करवाया गया। प्रेस वार्ता के बाद गुप्ता ने सेवा प्रकल्पों को संबोधित किया। शाम को साधारण सभा रखी गई।

-mohan thanvi

error: Content is protected !!