ग्राम वासियों ने प्रधानाध्यापक को हटवाने की की मांग
मेनार।भीण्डर पंचायत समिति के भोपाखेडा ग्राम पंचायत के हमेरपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणो ने खेरोदा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाखेडा ग्राम पंचायत के हमेरपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के गोपाल सिंह आसोलिया ने गाँव में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता की स्वीकृति के दौरान एस एम सी अध्यक्ष राधेश्याम अहिर सहित ग्रामवासियों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली ग्लोज के साथ धमकी दी कि उदयपुर आना जाना बन्द करवा दूंगा।अपने स्वयं को शिक्षक नेता बताते हुए राजकार्य में बाधा का झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं।सोमवार को सैकड़ों महिलाएँ और ग्रामीणों ने खेरोदा थाना पहूॅच कर थानाअधिकारी को रिपोर्ट दी।रिपोर्ट पर उप सरपंच कमला बाई अहिर ,मुकेश चोबिसा ,राजमल अहीर ,नारायण लाल ,सुगना देवी सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।