विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा एल.आई.सी. परिसर, अलवर गेट स्थित अभिव्यक्ति मंच पर प्रातः 5.30 से 7.00 बजे तक होगा आयोजन
‘आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन’ विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की स्थानीय शाखा द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम, अजमेर के सहयोग से 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रातः 5.30 से 7.00 बजे तक एल.आई.सी, परिसर, अलवर गेट स्थित अभिव्यक्ति मंच पर योग एवं ध्यान सत्र आयोजित करने जा रहा है जिसमें 18 से 60 आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष भाग लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए केन्द्र के सहनगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया कि नियमित योगाभ्यास प्रशिक्षण आज समाज की आवश्यकता है तथा इससे समाज को नई ऊर्जा, उमंग, उत्साह एवं आनन्द प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस योग सत्र में कन्याकुमारी से प्रशिक्षित, योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा पंचकोशीय विकास की अवधारणा पर आधारित स्वामी विवेकानन्द द्वारा प्रतिपादित राजयोग के अंतर्गत होने वाले योग अभ्यासों का व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें आसन, सूर्यनमस्कार, प्राणायाम के अतिरिक्त वमन धौति एवं जलनेति की क्रिया भी सिखाई जाएगी।
इस योग एवं ध्यान सत्र के लिए पंजीकरण के लिए एल.आई.सी. आवासीय परिसर में स्थित सुरक्षा गार्ड कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।
(अखिल शर्मा )
सह नगर प्रमुख
9414008765