वेटरनरी विश्वविद्यालय में पशु विधिकरण संजीव मॉडल के प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण

bikaner samacharबीकानेर 7 अक्टूबर। केन्द्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी ने शुक्रवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय में पशु विविधिकरण संजीव मॉडल के प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत लोकार्पण किया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 5 लाख रूपये राशि लागत से नए प्रशिक्षण केन्द्र को तैयार किया गया है। इस अवसर पर केन्द्र की प्रमुख अन्वेषक डॉ. बसन्त बैस ने गतिविधियों की जानकारी दी। वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. जी.एस. मनोहर ने राज्य मंत्री को विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रो. एस.सी. गोस्वामी, प्रो. विजय कुमार चौधरी, डॉ. सी.एस. ढाका एवं कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष सहीराम दुसाद भी उपस्थित थे।

——

केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा कुलपति प्रो. गहलोत के निवास पर शोकाभिव्यक्ति

बीकानेर 7 अक्टूबर। केन्द्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी ने शुक्रवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत के निवास पर जाकर उनकी माता श्रीमती लीला देवी गहलोत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार जनाें को ढांढस बंधाया।

——

error: Content is protected !!