विश्वशांति महायज्ञ के साथ हुआ 54 कन्याओ के सामूहिक पूजन का विशेष अनुष्ठान

img-20161012-wa0134मेनार। 12 अक्टूम्बर
निकटवर्ती बड़गांव में संचालित सुकुमालनंदी उच्च प्राथमिक

स्कूल में नवरात्री पर्व के समापन और अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विश्वशांति महायज्ञ और कन्यापूजन का भव्य आयोजन हुआ। संस्थाप्रधान अनिल स्वर्णकार ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 9 बजे माँ दुर्गा , माँ गायत्री , माँ पद्मावती की विशेष पूजा अर्चना ,णमोकार मन्त्र,गायत्री मन्त्र जाप अनुष्ठान उपरांत विभिन्न वेदिक मंत्रोचार के साथ पण्डित नृसिंह लाल उपाध्याय के निर्देशन में विश्वशांति महायज्ञ हुआ। महायज्ञ में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियो द्वारा आहुतियां दी । प्रातः 11 बजे देवी स्वरूपा 54 बाल कन्याओ का पूजन तिलक माला उपरना मुकूट द्वारा सम्मान और स्वामिवात्सल्य का आयोजन हुआ।

लोकेश मेनारिया।

error: Content is protected !!