संध्या मेघवाल बनी जिला महिला मुख्य संगठक

01बारां 16 अक्टूबर। श्रीमती संध्या मेघवाल को कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक बनाया गया है।
प्रदेश संगठन मंत्री कांग्रेस सेवादल जगदीश पांचाल द्वारा जानकार देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठक एवं राजस्थान प्रभारी रामजीलाल की सहमति, प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया की अनुशंषा पर श्रीमती संध्या मेघवाल को कार्यवाहक जिला महिला मुख्य संगठक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। श्रीमती संध्या मेघवाल के जिला महिला मुख्य संगठक बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।

फ़िरोज़ खान
बारां(राजस्थान)

error: Content is protected !!