जरुरतमंदों में कपड़े वितरित

आशा संस्था की अनुकरणीय पहल
dsc_0044बीकानेर। ‘आशाÓ संस्था की ओर से शनिवार को पब्लिक पार्क स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर के पास परमार्थ की दीवार लगा कर जरुरतमंदों को कपड़ें वितरित किए गए। संस्था की ओर से शुरू किए गए इस अनुकरणीय कार्य में बहुत से लोगों ने सहयोग दिया। संस्था के बलदेव रंगा ने बताया कि इस अवसर पर जिला वन संरक्षक शलभ कुमार और उप वन संरक्षक रामनिवास कुमावत भी मौजूद रहे। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने संस्था की ओर से किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए इसे इंसानियत का अनुपम उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी जरुरतमंदों की सहायता करने को कहा। रंगा ने बताया कि प्रत्येक शनिवार व रविवार को परमार्थ की यह दीवार लगाकर जरुरतमंदों को कपड़े वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपयोग में लिए गए गर्म और अन्य कपड़े लोग उपलब्ध करवा रहे हैं। परमार्थ की यह दीवार शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर जसवंत, अनूप सोलंकी, अनिल श्रीमाली, सुरेश जोशी, विनोद व्यास सहित कई जने मौजूद रहे।

error: Content is protected !!