कर्मचारी आन्दोलन: घोषणा पत्र लागू करे राज्य सरकार

आन्दोलन के दुसरे चरण में जिला कलेक्टर को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र

to-day-newsबीकानेर, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष व कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित के नेतृत्व में स्थाई व अस्थाई कार्मिकों की जायज मांगों को लेकर कर्मचारी आन्दोलन के दुसरे चरण में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन पर महासंघ के पदाधिकारीयों से वार्ता का समय निर्धारित करवाने कि मांग की। जिला कलेक्टर ने कर्मचारीयों जायत मांगों हेतु सीएम से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। एकीकृत महासंघ के आई टी सेल संयोजक विनय थानवी ने बताया कि कर्मचारी आन्दोलन के तीसरे चरण में सभी विभागों में कार्यरत स्थायी व अस्थाई कार्मिकों से जनसंम्पर्क कर, 12 दिसम्बर 2016 को कर्मचारीयों द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को 11 सूत्री मांग-पत्र का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये हुए प्रदर्शन में शामिल
मंत्रालयिक कर्मचारी नेता पंकज स्वामी, आनंद पणिया, हितेश आजमानी, पीबीएम से नर्सेज नेता छोटूराम चैधरी, मो.आरिफ, राजेन्द्र बिजारणियाँ, महिपाल चैधरी, एमएनडीवाई से बाबूलाल दियातरा, घनश्याम पंचारिया, मनोज खत्री, बजरंग शर्मा, विष्णु दाधीच एनआरएचएम से किशोर व्यास, आनंद पुरोहित, महेन्द्र औझा, लैब टेक्निशियन संघ से इदरिश अहमद, सुभाष जोशी, यासिन कौहरी, महिला बाल विकास विभाग से गंगा मेघवंशी, मंजीत कौर, सुषमा गोदारा सहित अनेक कर्मचारी नेता आन्दोलन में सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!