सम्भागीय आयुक्त ने किया दौरा

img-20170105-wa0041फिरोज खान बारॉ
बारां 4 जनवरी । सम्भागीय आयुक्त रघुवीर मीणा ने संकल्प संस्था मामोनी का दौरा कर गतिविधियों के बारे में जानकारी ली, और हर संभव सहयोग का आस्वाशन दिया । और संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्कूल व् कम्प्यूटर सेंटर, लाइब्रेरी का निरक्षण किया । इस दौरान कम्प्यूटर सीख रहे बच्चो से कुछ प्रशन भी पूछे । वही बच्चो ने भी आयुक्त को अंग्रेजी में जवाब दिया । जवाब सुनकर आयुक्त बहुत प्रभावित हुए । उन्होंने संस्था द्वारा चलाई जा रही समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जाना । और कार्य पर संतोष व्यक्त किया । वही उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में कुछ पुस्तके भी उनकी और से देने की बात की । संस्था के रमेश सेन, चंदलाल भार्गव, गजराज मेहता ने सुंडा चैनपुरा में आ रही पीने के पानी व् खेती करने में पानी की आ रही समस्या के बारे में बताया तो उन्होंने मनरेगा के तहत 135 सहरिया कृषको के लिए सामूहिक ट्यूबवेल लगाने का आस्वाशन दिया । उन्होंने क्षेत्र की जानकारी भी ली तथा समस्यों से अवगत कराने व् उनके समाधान की प्रमुखता से बात की । उनके साथ एडीएम सहरिया परियोजना रामप्रसाद मीणा, एसडीएम उदयभान चारण, नायब तहसीलदार रामचरण मीणा, मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी महिपाल मीणा, थानाधिकारी सूर्यनारायण सिंह व् अन्य कर्मचारी थे ।

error: Content is protected !!