बारां 4 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त वरिष्ठ नागरिक र्बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव का बुधवार को खेंडली भैडोलियान,बडा, बोहत तथा मांगरोल में लोगो ने भव्य स्वागत किया। गांव में गालव को घोडी पर बैठाकर जुलूस निकाला। तो मौसमी फल अमरूदो से तोला। मांगरेाल नगर पालिका क्षेत्र में तो जगह-जगह उनके स्वागतार्थ स्वागत द्वार बनाए गए थे। जगह-जगह उनका लोगो ने तह दिल से स्वागत अभिनदंन किया।
मांगरोल में किए गए सार्वजनितक अभिनदंन समारोह को संबोधित करते हुए प्रेमनारायण गालव ने कहा कि राजस्थान के वरिष्ठ नागरिको को योजनाओं से लाभ पहंुचाने तथा उनके हितार्थ होने वाले कार्यो से लाभाविंत करने की उनकी पूरी कोशिश रहेगीं। गालव ने कहा कि राज्य सरकार ने मुझे जो जवाबदारी दी है उसके तहत मैं राज्यभर में वरिष्ठ नागरिको की सेवार्थ कार्य करने के लिए कृत सकल्पित रहूंगा। उन्होने कहा कि नवगठित बोर्ड की योजनाओं का वरिष्ठजनो को लाभ मिले। इसके लिए कार्य योजना बनाकर समयबद्व तरीके से काम को अंजाम दिया जाएगा।
स्वागत समारोह में जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, ब्रहानंद शर्मा, सूर्यकांत शुक्ला, विक्की शर्मा, जयेश गालव, सुरेन्द्र गालव, संजय शर्मा, मोरपाल सुमन, बनवारी वैष्णव, परमानंद सोनी, राजेन्द्र शर्मा व नगर पालिका चैयरमेन मांगरोल अमित चौपडा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता साथ थें। मांगरोल मैन चोराहे पर कैदार चोपडा के नेतृत्व में स्वागत देखने लायक था।
विष्णु गालव