Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
युवा कांग्रेस ने मनाया राश्ट्रीय युवा दिवस - Ajmernama

युवा कांग्रेस ने मनाया राश्ट्रीय युवा दिवस

swami-vivekananda thumbबारां,12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को मनाया गया। नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग ने बताया कि युवक कांग्रेस ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पीयूष गर्ग ने युवाओ को संबोधित करते हुए स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि स्वामी के प्रेरणादायक स्त्रोत हर युवा को जीवन में अपनाने चाहिए। स्वामीजी ने कहा था कि वास्तविक भगवान की पूजा निर्धन व दरिद्र की पूजा में है। रोगी औक्र दुर्बल की सेवा में है। स्वामीजी का संदेश उठो जागो और जब तक चैन की सांस न लो जब तक भारत समृद्व न हो जाए। हमारा मार्गदर्शन करते रहेगा। वह विश्व की एक महान हस्ती थी। उनके संदेश जीवन को मजबूत करते है। नगर महामंत्री पीयूष जैन ने बताया कि स्वामीजी ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया है। विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होनें भाषण दिया कि अपने आप में अमृतवाणी है। स्वामीजी के मूल मंत्र हमेशा युवाओं के जीवन के लिए प्रेरणादायक रहे है और रहेंगें। देश का सभी युवा स्वामीजी का कोटि-कोटि वंदन करता है। युवा संगोष्ठी में युकां के उपाध्यक्ष पीयूष उपाध्याय, यश नैनवा, उत्तम सक्सेना, राकेश सर सिंघल, निलेश मीणा, मेाहसिन खान, प्रवीण शर्मा, कृष्णकांत गौड, तुलसीराम, अभिषेक, कुलदीप शर्मा आदि युवा मौजूद थे।

पीयूश गर्ग ने अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन
समिति के युवा जिलाध्यक्ष

05बारां,12 जनवरी। बारां शहर अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्याे में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने पद के कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्णतया निर्वहन करते हुए समाज में अमिट छवि बना चुके पीयूष गर्ग को उनके सराहनीय व उत्कर्ष कार्यो को देखकर अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा बारां जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश एरन व राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज जिंदल ने बताया कि समिति द्वारा सर्वसम्मति से पीयूष गर्ग को अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसे देखते हुए अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा अग्रसेन यूनिटी गु्रप में हर्ष की लहर व्याप्त है। सभी ने पीयूष गर्ग को उज्जवल भविष्य तथा नव निर्वाचित पद की बधाई दी। पीयूष गर्ग ने अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन समिति का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!