निशलुक चिकित्सा शिविर 22 जनवरी को

IMG-20170115-WA0145फ़िरोज़ खान
बारां 15 जनवरी । संकल्प संस्था मामोनी एवं श्री जी चिकित्सा सेवा केंद्र,जिला प्रौढ़ शिक्षण समिति,कोटा के तत्ववाधान में निशलुक चिकित्सा शिविर 22 जनवरी को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक संकल्प संस्था मामोनी में आयोजित किया जावेगा । संकल्प संस्था के सचिव महेश बिंदल ने बताया कि शिविर में एम् डी फिजिशियन डॉ एस डी शर्मा, एम् एस महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा मिश्रा, एम् एस जनरल सर्जरी डॉ अंजना रायजादा, एम् एस नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप राणा, एम एस निशचेतना विशेषज्ञ डॉ कृष्णा शर्मा, एम् बी बी एस महिला रोग विशेषज्ञ सरोज गुप्ता द्वारा निशुल्क परामर्श देंगे । उन्होंने बताया कि शिविर में आँखों के रोगियों की जाँच कर मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयन किया जावेगा । शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को डॉ सुनील दत्त, राजीव महलोत्रा , ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इनके साथ रमेश सेन,चन्दालाल,गजराज मेहता,विजय रॉय आदि लोग थे ।

error: Content is protected !!