श्रीयादे की जयंती समारोह संपन्न

IMG-20170129-WA0013गोपालसिंह जोधा
अजमेरनामा फलसूंड उपखण्ड भणियाणा क्षेत्र के कुमावत कुम्हार समाज द्वारा सन्त शिरोमणि माँ श्रीयादे जी की जयन्ती उपतहसील फलसूण्ड स्थित सार्वजनिक सभा भवन के पास प्रजापत कॅालोनी में मुख्य अतिथि राजस्थान कुमावत कुम्हार महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवम् जैसलमेर जिलाध्यक्ष हजारी कुमावत एवम् राहुल प्रजापत की अध्यक्षता में माता श्रीयादे की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई कुमावत समाज के नशा मुक्ति प्रभारी मनोज कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए माता की तस्वीर पर माल्यार्पण करके वही उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पुष्प चढ़ा कर किया गया जिलाध्यक्ष कुमावत ने माँ श्रीयादे की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम् समाज में शिक्षा पर जोर देने एवम् संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया समारोह में तेजराम प्रजापत मनोज कुमावत ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये जयन्ती समारोह में शिवाराम,नथाराम,भोमाराम कुमावत,पारस कुमावत, गोरखाराम,आईदानराम,राणाराम,भंवराराम,पपूराम,धनजी कुमावत ,नगाराम सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बन्धुओ ने भाग लिया वहीं राजस्थान कुमावत कुम्हार महासभा जैसलमेर जिलाध्यक्ष हजारी कुमावत ने फलसूण्ड मण्डल अध्यक्ष पद पर खींया राम प्रजापत एवम् उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार को नियुक्त किया जिससे प्रजापत समाज में खुशी का माहौल छा गया

error: Content is protected !!