16 से लागू होगा रोडवेज का नया टाइम टेबल

रोडवेज का नया टाइम टेबल इस बार एक पखवाड़ा देरी से लागू होगा। निगम की शीतकालीन समय सारिणी इस बार एक अक्टूबर के स्थान पर 15 अक्टूबर को आधी रात बाद से लागू होगी। इस बार नया टाइम टेबल एक पखवाड़ा देरी से लागू करने का मुख्य कारण श्राद्ध पक्ष आड़े आना बताया जाता है। हालांकि बहाना यह बनाया जा रहा है कि टाइम टेबल समय पर तैयार नहीं हो पाया।

रोडवेज के नए टाइम टेबल में इस बार विभिन्न डिपो की आपसी टकराव वाली बस सेवाओं को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत एक ही समय में अलग-अलग डिपो की एक ही बस स्टैंड से चलने वाली सेवाओं को समाप्त करने तथा निश्चित अंतराल से संचालन के निर्देश हैं।

लंबी दूरी की ऐसी सेवाएं, जिन्हें यात्री भार नहीं मिलता,समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रत्येक डिपो को जोड़ने वाली शटल सेवाएं अधिक से अधिक चला यात्री सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।

शीतकालीन समय सारिणी में नई बसें चलाने पर फिलहाल रोक रहेगी।

इस बार नई समय सारणी 15 अक्टूबर रात 12 बजे बाद लागू होगी। इसमें बहुत से बदलाव किए जा रहे हैं। फिलहाल टाइम टेबल बना कर मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय से इस बार टाइम टेबल फाइनल होगा। इस बार लंबी दूरी की सेवाएं के स्थान पर शटल सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!