फ़िरोज़ खान
बारां 19 मई । रानीबड़ोद ग्राम पंचायत के गांव इकलेरा डाँडा बस्ती के लोग इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे है । ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल टंकी व दो हैण्डपम लगवाए थे । ग्रामवासी कन्हैयालाल सहरिया ने बताया कि इस टँकी को भरने के लिए बस्ती से एक किलोमीटर दूर मोटर लगाकर पाइप लाइन से टँकी तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था कर रखी है । मगर पाइप लाइन की गहराई कम होने के कारण यह लाइन बार बार लिकेज हो जाती है । इस कारण लोगो को पानी नही मिल रहा है । वहीं टंकी के पास लगा हैण्डपम लम्बे समय से खराब पड़ा है । उन्होंने बताया कि इस टँकी को भरने के लिए एक किलोमीटर दूर जो मोटर लगाई गई है । उसको सिर्फ टंकी भरने के लिए ही उपयोग में लिया जाता हैं । दूरी होने के कारण पानी दबाव से टंकी तक नही पहुंच पाता है । और ठीक तरह से संसाधनों की देखभाल भी नही की सकती है । बस्ती के लोगो ने बताया कि पुर्व में भी एक मोटर व ट्रांसफार्मर चोरी हो चुका है । ग्राम वासियो ने प्रशासन से टंकी के पास लगे हैण्डपम्प में मोटर डालने की मांग की है । एच एमआर सी बारां की टीम ने इस इस गांव का विजिट किया तो सामने आया कि लोग पीने के पानी के परेशान है । उसके बाद भी अभी तक इस गांव में पानी की समस्या का समाधान नही किया है । उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है । उन्होंने बताया कि पानी भी शुद्ध नही मिल रहा है ।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता जीवनलाल राठौर ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चोरी हो जाने के कारण यह समस्या आयी है । मोटर चालू है । बिजली के कारण लोगो को पीने के पानी की परेशानी आ रही है । वही टंकी के पास लगे हैण्डपम्प का पानी चेक करवाकर उसमे मोटर डालकर चालू कर दिया जावेगा । विधुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने किशनगंज थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करवा दिया है । शनिवार को नया ट्रांसफॉर्मर लग जायेगा । और पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया जावेगा ।