बुज़ुर्गों की सेवा और बीमारियों से बचाव
फ़िरोज़ खान
बारां 19 मई । औगाड ग्राम में मंदिर के पास ग्राम चोपाल पर विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहाबाद के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के लिए रात्रि चोपाल का आयोजन किया गया।
विकास अधिकारी ने सभी ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए परिवार में शोचालय बनाने और उपयोग करने को महिलाओं की गरिमा तथा स्वाभिमान से जोड़ा। साथ ही बुज़ुर्ग माँ बाप की सेवा के लिए उनको शोचालय बनाने के लिया प्रेरित किया। आने वाले बारिश के मोसम में खुले में शोच जाने से फैलेने वाली बीमारियों के प्रति भी आगाह किया । शोचालय निर्माण और उपयोग के माध्यम से महिलाओं के गौरव की रक्षा, बुज़ुर्गों की सेवा और बीमारियों से बचा जा सकता है।
विकास अधिकारी ने साथ ही मनरेगा या अन्य श्रम कार्यों में पिछले वर्ष 100 दिन काम करने पर अधिक से अधिक श्रमिंक कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया । उन्होंने श्रमिक कार्ड बनाने की प्रकिया और श्रमिक कार्ड के फ़ायदों पर विस्तार से जानकारी दी।
उक्त अवसर पर ग्राम सचिव ओम मित्तल ,ब्लाक कोऑर्डिनेटर धीरज चौरसिया, वार्ड पंच भरोसी सहरिया, राशन डीलर और 100 से अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी नागरिकों ने 30 जून तक ग्राम पंचायत को खुले में शोच मुक्त करने की हाथ उठाकर उठाकर शपथ ली।