सतीष षर्मा बने विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई जिलाध्यक्ष

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 04 जून। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा एडवोकेट को बारां जिला कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवके तनखा के निर्देशानुसार सुशील शर्मा, महासचिव एवं अध्यक्ष विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सतीश शर्मा, एडवोकेट को बारां जिला कांग्रेस कमेटी विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सतीश शर्मा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा, हंसराज मीणा, पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रकाशचंद नागर, नगर परिषद सभापति प्रेम सांखला, पूर्व सभापति राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, उप सभापति कमल राठौर, एनएसयूआई के इरफान अंसारी, सेवादल के अशरफ देशवाली, महिला कांग्रेस की नाहिदा बेगम, एससी प्रकोष्ठ के सत्यनारायण भूमल्या, एसटी प्रकोष्ठ के हंसराज मीणा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली, अद्र्व घुंमतु प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, इंटक के योगेन्द्र बैरवा आदि ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!