फ़िरोज़ खान
बारां 14 जून । बारां के अटरू कस्बें में तैनात महिला चिकित्सक को मंहगा पडा , शराबी नेताओं द्धारा की गई मारपीट ओर दुव्र्यवहार की पुलिस में शिकायत करना , दबाव में चिकित्सा विभाग ने महिला चिकित्सक को ही किया एपीओ, महिला चिकित्सक के पक्ष में लाबंध हुऐं जिलें के चिकित्सक
बारां जिलें के अटरू कस्बें के सामुदायिक चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक डा. वंदना यादव के साथ 4 जून रात्रि 11 बजें साथ एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता ने चिकित्सालय में पहुचंकर महिला चिकित्सक से शराब के नशें में जमकर दुव्र्यवहार ओर गाली गलौच ओर जमकर धक्का मुक्की कर चिकित्सालय में तोड फोड कर दी।
जिसकी शिकायत महिला चिकित्सक ने अटरू थानें में 5 जून को कराई गई। महिला चिकित्सक की शिकायत तब मंहगी पड गई जब । राजनैतिक रसूक के चलते महिला चिकित्सक को ही चिकित्सा विभाग ने एपीओं कर बारा भेज दिया। वही आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की।
जिससें नाराज जिलें के चिकित्सक अब महिला चिकित्सक के साथ लामबंध होने लगें है ओर महिला चिकित्सक से दुव्र्यवहार ओर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज दर्जनों चिकित्सकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। वही महिला चिकित्सक के पक्ष में लामबंध हो गयें है ओर आरोपीयों को गिरफतार करने की मांग कर रहें है ।