शिया मुसलमानो मे तीन दिनो का शौक
अजमेर / 14 जून । निकटवर्ती ग्राम दौराई में बुधवार शाम पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलैहि वसल्लम के वसीऐ रसूल अमीरूल मोमेनीन हजरत मौला अली इब्ने हजरत अबू तालिब की शाहादत के उनवान से तीन दिवसीय मजलिसो का प्रोग्राम शुरू हुआ। आॅल इण्डिया शिया फाउंडेशन अजमेर के जिलाध्यक्ष सैय्यद आसिफ अली ने बताया कि ग्राम दौराई मे स्थित तीनों ईमाम बारगाहो मे देर रात तक मजलिसो का दौर चलता रहा। इस दौरान समुदाय के धर्मगुरु मौलाना काजिम अली, मौलाना जिशान हैदर, मौलाना सायम रजा, ने मजलिसो को खिताब किया। मौलाना सैय्यद जिशान हैदर जैदी ने अपने बयान मे बताया कि 19 रमजान हिजरी सन् 40 को अब्दुल रहमान इब्ने मुल्जिम ने नमाजे फज्र मे हजरत अली पर जैरह आलूदा तलवार से सिर पर वार किया जिससे 21रमजान को मौला अली कि शाहादत हो गई। कार्यक्रम ग्राम की अंजूमने शहिदाने फरात, अंजूमने फाताहे फुरात, व अंजूमने जाफरिया विकास समिति, की और से आयोजित किये गये । शिया फाउंडेशन के प्रवक्ता एंव धर्मगुरु मौलाना सैय्यद काजिम अली जैदी ने बताया की इस दौरान समुदाय के लोग तीन दिन तक काले लिबास मे रहेगे । खुशी के कामो मे शामिल नही होगे।इसी क्रम मे यौमे शाहादत के उनवान से अजमेर जिले कि अन्य शिया बस्ती तारागढ, सुरजपुरा,मोतीपुरा,गुवाडिया, रूपनगढ मे भी मजलिसो का दौर शुरू हुआ । मजलिसो का दौर 21 रमजान तक चलेगा ।