U I T कर्मचारी खुश

कर्मचारी हितों से संबंधित निर्णय पर जताई प्रसन्नता

bikaner samacharबीकानेर, 20 जून 2017। नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक में कर्मचारियों के हितों से संबंधित निर्णय लिए जाने पर नगर विकास न्यास कर्मचारी संघ ने न्यास अध्यक्ष महावीर रांका एवं सचिव आर. के. जायसवाल का आभार जताया है।
संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह निर्वाण बताया कि न्यास में कार्यरत 19 मुंशियों की रूकी हुई वार्षिक वेतनवृद्धि स्वीकृत करने, न्यास के पांच कर्मचारियों को अद्धस्थाई किए जाने की दिनांक से परिलाभ देने, दो कार्मिकों को अर्द्धस्थाई करने, एक कार्मिक को श्रम न्यायालय के अवार्ड की पालना में परिलाभ देने, एक कर्मचारी को 27 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देने तथा एक मुंशी को कनिष्ठ लिपिक के रिक्त पद पर तथा बेलदार को योग्यता के आधार पर वाहन चालक के पद पर समायोजन करने संबंधी स्वीकृतियां लम्बे समय से लंबित थीं। न्यास द्वारा कर्मचारी हितों को ध्यान रखते हुए इनके पक्ष में निर्णय लिए गए हैं, इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ी है। इन निर्णयों पर सुरेश लोहिया, दुर्गाशंकर आचार्य, नथमल व्यास सहित विभिन्न कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!