आत्माराम गुप्ता, पाटोदिया सहित कई हस्तियां करेंगी षिरकत
राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी चर्चा
फ़िरोज़ खान
” बारां 02 जुलाई। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से जुडे राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की बारां जिला शाखा का भामाशाह सम्मान समारोह 16 जुलाई को शहर के समीप स्थित आदिनाथ रिसोर्ट गार्डन में सम्पन्न होगा। सम्मेलन में राजस्थान वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम गुप्ता (एआरजी गु्रप), प्रदेश महामंत्री अरूण गुप्ता, जयपुर महानगर वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री यशभानु जैन, महिला प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजवंशी सहित कई बडी हस्तियों को आमन्त्रित किया गया है। वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री सुरेश गोयल ने बताया कि इस समारोह में जिले के गणमान्य दानदाताओं, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं राजनीतिक दृष्टि से राजनीतिक दलों में समाज से जुडे लोगों को बराबर से भागीदारी मिले, कोई भी राजनीतिक दल वैश्य समाज की उपेक्षा कर समाज को नजरअंदाज नही करे। इस पर भी सार्थक चर्चा के साथ समाज में शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर विचार करते हुए कुरूतियों को समाप्त करने पर भी विचार किया जाएगा। वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा गत 7 जून को लिए गए प्रदेश कार्यकारणी के निर्णयानुसार शादी विवाह में होने वाले फिजूलखर्च, छप्पनभोग जैसे व्यंजनों पर रोक के बारे में भी जिला स्तर पर समाजों में प्रस्ताव पारित कर भविष्य में शादी विवाह पर खर्चे में कटौती के निर्णय लिए जाएंगे।