फ़िरोज़ खान
बारां 2 जुलाई । राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरमपुर में बारिश के मौसम में बच्चे स्कूल नही जा पाएंगे । ग्रामवासी हब सिंह व सरदार भील ने बताया कि विद्यालय में 80 बच्चो का नामंकन है । स्कूल में जाने के लिए इन बच्चों को बारिश के मौसम में कीचड़ में होकर जाना पड़ता है । रास्ते मे एक नाला पड़ता है । जिस कारण इन बच्चो पर खतरा बना रहता है । बारिश ज्यादा होने पर स्कूल में बच्चे नही जा पाते है । नाले में पानी की आवक ज्यादा होने के कारण इसको पार करना मुश्किल हो जाता है । ग्रामवासियो ने बताया कि नाले में बारिश के मौसम में हमेशा पानी बहता रहता है । इस कारण बच्चो को पकड़कर नाला पार करवाना पड़ता है । वहीं विद्यालय भवन की वर्षो से मरम्मत नही होने के कारण प्लास्टर गिरता रहता है । भवन जीर्ण शीर्ण होने के कारण बच्चो में भय बना रहता है । ग्रामवासियों ने बताया कि बच्चों को 15 दिन से पोषाहार भी नही मिल रहा है । विद्यालय में 3 का स्टाफ है । उंन्होने बताया कि विद्यालय में जाने वाले रास्ते के निर्माण के लिए विधायक ललित मीणा उप चुनाव के दौरान गांव में आये थे तब उनको स्कूल के रास्ते व पुलिया निर्माण करवाने की मांग रखी थी । तब उन्होंने कहा था कि जल्द ही रास्ते मे सड़क का निर्माण करवा दिया जावेगा । मगर अभी तक भी सड़क का निर्माण नही हुआ । और अब बारिश में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा । शांतिलाल भील व हीरा भील ने बताया कि बारिश में बच्चो के साथ कभी भी घटना घटित हो सकती है । उंन्होने कहा कि मजदूरी करने जाए या बच्चों को नाला पार करवाये । इस सम्बंध में उप खण्ड अधिकारी भूपेंद्र कुमार यादव ने बताया की पोषाहार के बारे में बीईओ को दिशा निर्देश देकर व्यवस्था करवा दी जावेगी । और रास्ते के निर्माण के लिए विकास अधिकारी को अवगत करवाकर समाधान किया जावेगा ।