कलेक्ट्रेट पर छात्र संगठन डीएएसएफआई ने किया प्रदर्शन
सीकर, छात्र संगठन डॉ अम्बेडकर स्टुडेंट फ्रंट ऑफ इण्डिया (डीएएसएफआई) की ओर से सीकर जिला मुख्यालय पर स्थित श्री कल्याण राजकीय महाविधालय को पूर्ण रूप से विभाजित कर विज्ञान वर्ग को भैरूपुरा व वाणिज्य सकांय को हिंदी विधा भवन में शिफ्ट करने के विरोध में शनिवार को विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
संगठन की ओर से कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई ओर विरोध प्रदर्शन किया। यहां छात्र सभा का भी आयोजन किया गया।
जिसको संबोधित करते हुए संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली ने कहा कि सरकार व राजनीति के कारण सीकर की शान व एेतिहासिक धरोहर श्री कल्याण कॉलेज का विभाजन हुआ जो शेखावाटी के छात्रों के साथ अन्याय है। प्रदेश सचिव जितेंद्र देवठिया ने कहा कि भैरूपुरा स्थित कॉलेज में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नही है विज्ञान वर्ग के लिए आवश्यक लैब व बैठने के लिए पर्याप्त कमरे तक नही है। प्रदेश सचिव अशोक वर्मा ने कहा कि अगर सरकार कॉलेज यूजीसी के मापदंड पर भवन उपलब्ध नही करवाता है तो आंदोलन उग्र किया जायेगा।
इस दौरान जिला महासचिव विक्रम भादवाडी,महेश बारोटिया,अनिल नारनोलिया,संजय खारिया,विजेंद्र बरवड,विनेश दानोदिया,विकास दानोदिया,विक्की सबलपुरा,अशोक रामपुरा,मनोज,धर्मवीर बुडानिया,पिंटु वर्मा,सुभाष सोलेरा,श्रवण कांटीवाल सहित सैकडों छात्र मौजूद थे।