फ़िरोज़ खान
सीसवाली 8 जुलाई । राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में 150 ट्री गार्ड भेंट किये । प्रिंसिपल रामावतार रावल ने बताया कि कस्बे के समाज सेवी व गायत्री परिवार से जुड़े ब्रजेश सोनी द्वारा स्कूल में लगे पौधो की सुरक्षा के लिए 150 ट्री गार्ड भेंट किये है । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित था ।