अ भा ग्राहक पंचायत का अभ्यास वर्ग 16 को बीकानेर में

bikaner samacharबीकानेर 15/7/17। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग कल दिनांक 16 जुलाई 2017 को नोखा रोड गंगाशहर में स्थित “हनसा गेस्ट हाउस”के ‘विवेकानंद सभागार’में आयोजित किया जाएगा ।
इस प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव श्री दुर्गा प्रसाद जी सैनी क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भगवती प्रसाद शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत के चालक श्री ललित कुमार शर्मा होंगे।
कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत के 10 जिलों के प्रतिनिधियो सहित जोधपुर प्रांत की कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र सिंघवी संगठन मंत्री श्री पुखराज चोपड़ा प्रांत सचिव श्री धर्मेंद्र सोनी एवं बीकानेर नागौर हनुमानगढ़ गंगानगर के प्रभारी सह संगठन मंत्री श्री मुकेश आचार्य एवं बीकानेर महानगर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास उपाध्यक्ष श्री हनुमान सिंह परिहार महामंत्री श्री नीरज सुथार कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर स्वामी बीकानेर के नॉर्थ जोन अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह रावत साउथ जोन अध्यक्ष श्री रमेश मालू ईस्ट जोन अध्यक्ष श्री पंकज भाटी एवं वेस्ट जोन अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद बोहरा बजरंग नगर अध्यक्ष श्री राजाराम सोनी वेस्ट जोन के प्रचार मंत्री श्री प्रकाश पालीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे ।
अभ्यास वर्ग में 3 सत्र होंगे जिनमें प्रथम सत्र में संगठनात्मक चर्चाएं होंगी द्वितीय सत्र में विधिक चर्चाएं एवं उपभोक्ता के दृष्टिकोण से सरकारी नीतियों पर चर्चा की जाएगी एवं तृतीय एवं समारोप सत्र में विभिन्न जिलों के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सामाजिक सरोकारों के “चाइनीज मांझे” के विरुद्ध अभियान में उल्लेखनीय योगदान करने के कारण बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री शैलेंद्र देवड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नाजिम अली का महानगर की तरफ से अभिनंदन किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी प्रेसवार्ता में भी भाग लेंगे।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!