बालिकागृह की बालिकाओं ने न्यास अध्यक्ष रांका को बांधी राखी

rakhi-ranka-1बीकानेर। रक्षा बंधन पर्व पर बालिका गृह की बालिकाओं ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को राखी बांधी। पर्यटन विकास समिति के सदस्य विनोद भोजक ने बताया कि न्यास अध्यक्ष महावीर रांका लगभग हर त्योहार बालिका गृह की इन बालिकाओं के साथ मनाते हैं। बालिका गृह अब इनके परिवार की तरह हो गया है। रांका ये जिम्मेदारी प्रसन्नतापूर्वक निभाते हैं। भोजक ने बताया कि मिठाइयों व खिलौनों के साथ बालिका गृह पहुंचे महावीर रांका व जोधपुर डिस्कोम मैनेजिंग डायरेक्टर आरती डोगरा ने बालिकाओं के साथ त्योहार मनाते हुए उनके साथ गेम्स खेले, उन्हें ड्रेसेज व गिफ्ट भी दिए।

error: Content is protected !!