अंता ब्लॉक कांग्रेस ने क्रांति दिवस मना किया अमर शहीदों को याद

अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन से देश के कण कण में भारत माता की जय का उदघोष हुआ था – अनूप ठाकुर

IMG-20170809-WA0014
फ़िरोज़ खान

बारां 9 अगस्त। अंता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के अशीर्वाद गार्डन में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वी वर्षगांठ को क्रांति दिवस के रूप में मनाया। ब्लॉक अध्यक्ष देवीशंकर मालव ने बताया की कांग्रेसजन ने महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित एंव पौधरोपण कर अगस्त क्रांति के अमर शहीदों को याद किया प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अंता विधानसभा कॉर्डिनटोर अनूप ठाकुर रहे।

अनूप ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा की 9 अगस्त 1942 को भारत देश को आजाद कराने के लिये महात्मा गांधी जी ने ” करो या मरो “का नारा देकर अंग्रेजो भारत छोड़ो क्रांति का आगाज किया l इस आजादी को प्राप्त करने के लिये हमारे देश के कई नेताओं और क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर हमे आज़ादी दिलायी और इस संघर्ष की बदौलत आज हम चैन की साँस ले पा रहे हैं l

काँग्रेस पार्टी के अनेको वीरों ने आज के दिन शहादत देकर हमे विश्व में गोरवान्वित महसूस कराया और हम आज का दिन क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम में पालिका पालिका उपाध्यक्ष रामराज बागड़ी,जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश मीणा,राजेन्द्र सिंह नागदा,नगर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता,कांग्रेस आईटी प्रदेश संयोजक दानिश खान,जिला सचिव,भवर लाल सुमन,शिवराज सिंह पलायथा,बबला खान,चन्दप्रकाश नागर,पार्षद संदीप शर्मा,ललित गालव,हिरा लाल मेघवाल,लट्टूर लाल,मंडी डायरेक्टर पूरणमल नागर,सेवादल नगर अध्यक्ष त्रिलोक जाँगिड़,सरपंच नरेंद्र मेवाड़ा,सरपंच नरेंद्र नागर,सेवादल संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल,एस.सी नगर अध्यक्ष विनोद मेहरा,पार्षद वासिम खान,पार्षद मुर्तुजा अंसारी,पार्षद रजत जैन,पार्षद जगदीश पंवार,युवा नेता चेतन मालव,पवन दाधीच,मोनू पठान,राजू गुर्जर,युवा नेता मुकुट सुमन सहित दर्जनी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

error: Content is protected !!