महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में प्रबन्ध मण्डल की बैठक सम्पन्न

bikaner samacharविश्वविद्यालय प्रबंध मण्डल की 29वीं बैठक आज दिनांक 09 अगस्त 2017 को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
ऽ वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 9876.85 लाख रूपये का बजट पारित किया गया।
ऽ इस बैठक में विद्या परिषद् की आयोजित 16वीं बैठक के कार्यवृत के अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
ऽ विश्वविद्यालय में पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त जलापूर्ति हेतु लगभग 621 लाख रूपये की लागत से पाईप लाईन डलवाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
ऽ कर्मचारियों के कल्याण हेतु जोखिम निधी, छात्रों के लिए संचित निधी कोष (कोर्पस फंड), आकस्मिक व्यय हेतु एवं भामाशाहों द्वारा प्रदान किये जाने वाले आर्थिक सहयोग हेतु लोक अंशदान कोष की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
ऽ शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा संबंधी परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु ग्रिवांस कमेटी के गठन का अनुमोदन किया गया।
ऽ छात्र-संघ संविधान का अनुमोदन किया गया।
ऽ विश्वविद्यालय कर्मचारियों की पंशन, ग्रेच्यूटी एवं सेवानिवृति लाभ सुनिश्चित करने हेतु पेंशन व ग्रेच्यूटी फंड निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ विश्वविद्यालय में नवीन अकादमिक भवन, 1500 दर्शकों की क्षमता का ऑडिटोरियम एवं स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के निर्माण हेतु संशोधित बजट की स्वीकृति प्रदान की गई।
ऽ विश्वविद्यालय कार्याें हेतु आने वाले विभिन्न विशेषज्ञों/अतिथियों के लिए वाहन की नवीन दरों का निर्धारण किया गया।
ऽ बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ सुशील कुमार बिस्सु, डॉ राजीव सक्सैना व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!