57 फीट चौड़ी ध्वजा फहराने निकली ‘लाल फौज’

24-aug-laal fouj-1बीकानेर। लाल फौज द्वारा पूनरासर हनुमान मंदिर के लिए 37 फीट लम्बी व 57 फीट चौड़ी ‘जय श्री राम’ लिखी ध्वजा का लोकार्पण गुरुवार को विश्वकर्मा गेट के पास नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने किया।
लाल फौज के पवन सुथार ने बताया कि लगातार 13 वर्षों से लाल फौज ध्वजा को पूनरासर धाम में फहरा रही है। ध्वजा का क्षेत्रफल हर वर्ष बढ़ा दिया जाता है। सुथार ने बताया कि गुरुवार सायं को लाल फौज के सदस्य इस विशाल ध्वजा के साथ पूनरासर के लिए पैदल रवाना हुए।
लोकार्पण अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के शेखर आचार्य, प्रणव भोजक, सुरेन्द्र सुथार आशीष सुथार, गणेश सुथार, झंवरलाल सुथार, सीताराम सुथार तथा अशोक सुथार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!