साहूकार सेठ गणेश विराजे; कानों में सुनी कामनाएं

Aqua Y2 Pro_20170825_091624बीकानेर 25/8/17। मिट्टी से बनी दो बैलों से जुती छकड़ा गाड़ी पर बड़े बड़े कानों वाले गणेश जी को हरेक श्रद्धालु अपनी कामनाएं सुना रहा था। अवसर गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को विश्वास वाचनालय के तत्वावधान में 15वां पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुभारंभ का था। लक्ष्मी-नृसिंह निवास सार्दूल कॉलोनी बीकानेर में वाचनालय संचालिका साधना थानवी और अनिता थानवी ने शुभ मुहूर्त में साहूकार सेठ गणेश मूर्ति का तिलकार्चन व श्रृंगार कर पूजन किया। वाचनालय प्रबंधन के राजकुमार थानवी ने बताया कि दो फीट चौड़ी ढाई फीट ॐची बैलगाड़ी पर सवार साहूकार सेठ गणेश जी की मूर्ति मंदिर के समक्ष प्रतिष्ठित कर बाल मंडली की शिल्पी; गोगी; कृतिका; रक्षा आदि बच्चों ने सजावट की। मोहन थानवी ने कथा का वाचन किया। महोत्सव के पांच दिनों में सुबह-दुपहर व शाम को आरती-पूजन किया जाएगा। 29 अगस्त को सूर्यास्त के समय गणेश विसर्जन के साथ महोत्सव का उमापन होगा।
– मोहन थानवी;
संस्थापक अध्यक्ष; विश्वास वाचनालय

error: Content is protected !!