होम्योपैथी सर्व उपयोगी चिकित्सा पद्धति है- डागा

IMG_20170903_164749बीकानेर 3 सितम्बर ! सुरजदेवी चंपालाल राजाणी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को मुरलीधर व्यास कालोनी डी सेक्टर में होम्योपैथी चिकित्सा सेवा औषधालय का शुभारम्भ हुआ ! इस अवसर पर आयोजित विशाल निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में 175 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिन्हें निशुल्क चिकिसकीय परामर्श और दवाइयां दी गयी ! शिविर प्रभारी डॉ बी लाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक सुंदरलाल डागा किया ! शिविर में फिल्मकार मंज़ूर अली चंदवानी, चित्रकार महावीर स्वामी, लेखक अशफ़ाक़ क़ादरी ने अपने विचार रखे ! शिविर व्यवस्थापक चंद्रशेखर स्वामी ने बताया कि शिविर में बीकानेर के अनुभवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 बी लाल, डॉ0 अब्दुल सत्तार खिलजी, डॉ0 अब्दुल वाहिद,डॉ0 विजेंद्र सैनी, डॉ0 अशोक सुथार, डॉ0 विपिन शर्मा, डॉ0 शाहिन्दा क़ादरी ने अपनी सेवाएं प्रदान की जिनका सम्मान किया गया ! शिविर सहायक रविकांत पुरोहित ने बताया कि शिविर में सभी आयु वर्ग के रोगियों के जटिल रोगों का चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां दी गयी !
(डॉ0 बी लाल)
मो0 9214660142

error: Content is protected !!