भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव 2017

भजन प्रतियोगिता आयोजित, मेहन्दी व क्रिकेट 10 को
badmer newsबाड़मेर। भगवान अग्रसेन जयंति महोत्सव 2017 के सत्रह दिवसीय कार्यक्रमों में शनिवार को अग्रवाल पंचायत भवन में जानकी अग्रवाल महिला मण्ड़ल के तत्वावधान में भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार को महिलाओं की मेहन्दी एवं पुरूष व युवा वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
अग्रवाल पंचायत बाड़मेर के कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि शनिवार को दोपहर जानकी अग्रवाल महिला मण्ड़ल के संयोजक सरोज गर्ग, मंजु बंसल, लूणी बंसल, मोहिनी गोयल के तत्वावधान में भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 19 महिला प्रतियोगी ने भाग लिया जिसमें दीपिका जिंदल व दीपा बिन्दल ने प्रथम एवं वीणा सिहंल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय प्रतियोगिता एक्सटेम्पोअर व्यक्तिगत एक्टिविटी संयोजक चंचल बंसल के द्वारा दो वर्गो में आयोजित की गई जिसमें बालक-बालिका वर्ग में 5 व पुरूष-महिला वर्ग में 25 प्रतियोगियो ने भाग लिया। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता चल रही थी। प्रतियोगिता में अग्रवाल पंचायत महिला कार्यकारिणी व जानकी अग्रवाल सत्संग महिला मण्ड़ल की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।
शुक्रवार की देर रात तक चली महिला वर्ग की सुपर सिक्स प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल में मंजु सर्राफ, कनिका सिंहल, मनीषा सिंहल, दिपीका जिदंल, हीना सिंहल, प्रमिला सिंहल की टीम विजेता रही।
सर्राफ ने बताया कि जयंति महोत्सव में रविवार को प्रातः हाई स्कूल के मैदान में युवा वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता एवं अग्रवाल पंचायत भवन में महिला कार्यकारिणी द्वारा बालिका वर्ग व विवाहित महिला वर्ग की मेहन्दी प्रतियोगिता, सोमवार को दोपहर नन्हे-मुन्हे बालक-बालिकाओं की कविता प्रतियोगिता, पेन स्टेन्ड बनाना एवं दो वर्ग में मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
राजाराम सर्राफ

error: Content is protected !!