सिन्धी अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी 16 सितम्बर को अजमेर में

harish rajaniजयपुर, 15 सितम्बर (वि.)। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के सिन्धु शोध पीठ द्वारा 16 सितम्बर, 2017 को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं निबन्ध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में अकादमी अध्यक्ष श्री हरीश राजानी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री प्रो0वासुदेव देवनानी होंगे।

’’वर्तमान परिदृृश्य में सिन्धु संस्कृति की चुनौतियां एवं सम्भावनाऐं’’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्टी एवं निबन्ध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के अन्तर्गत विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये जायेंगे।

अकादमी सचिव ने बताया कि अजमेर में ही सिन्धी शिक्षा समिति की ओर से हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में श्री हरीश राजानी भाग लेगें। इस अवसर पर अकादमी अध्यक्ष विभिन्न सिन्धी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगें एवं अकादमी की गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे।

error: Content is protected !!